संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट में बताया गया है कि अवैध अधिकृत गोलान के पर्वतीय क्षेत्र में इस्राईली सेना और सीरिया में सक्रिय आतंकियों के मध्य सीधा संपर्क है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट में बल दिया गया है कि गोलान हाइट के क्षेत्र में इस्राईली सैनिकों और सीरिया के सशस्त्र लोगों के मध्य सीधा संपर्क है और इस्राईली सेना ने सशस्त्र विरोधियों के संरक्षण के लिए एक कैंप भी लगा रखा है। संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक रिपोर्ट को गोलान में तैनात निरिक्षकों ने तैयार की है। रिपोर्ट में इस्राईल और सीरिया के सरकार विरोधी सशस्त्र लोगों के मध्य सहयोग के स्तर और प्रकार का रहस्योद्धाटन किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालिया डेढ़ वर्षों के दौरान दोनों के मध्य सहयोग में काफ़ी वृद्धि हुई है।
ज़ायोनी समाचार पत्र हारेट्ज़ के राजनैतिक मामलों के टीकाकार बाराक राफ़िद ने रविवार को बताया कि यह रिपोर्ट सुरक्षा परिषद के पंद्रह सदस्यों को दी गयी ताकि वे इससे सूचित हों और उसके बाद इसे संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड कर दी गयी। उनका कहना था कि उक्त रिपोर्ट में सीरिया की सीमा पर इस्राईली सैन्य अधिकारियों तथा सेना के सीरिया के सशस्त्र विरोधियों के मध्य संपर्क से पर्दा उठाया गया है जो सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार का तख़्ता उलटने के प्रयास में हैं।
इस सूत्र ने संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट को उबाऊ बताया। रिपोर्ट मार्च 2013 की घटना से आरंभ होती है जब इस्राईली सेना ने सीरिया के सरकार विरोधी सशस्त्र लोगों के उपचार के लिए सीमा पर एक कैंप बनाया और उसके बाद वे उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित करते थे। आरंभ में इस्राईली सेना ने दावा किया कि वह आम नागरिकों का उपचार कर रहे हैं और उन्होंने सीरिया में सक्रिय सशस्त्र गुटों से हर प्रकार के सहयोग को रद्द कर दिया किन्तु संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस्राईल की इन बातों को रद्द कर दिया। ज़ायोनी समाचार पत्र लिखता है कि सीरिया के सशस्त्र विरोधियों और इस्राईली सेना के मध्य सीधा संपर्क है।
इस्राईली समाचार पत्र के राजनैतिक मामलों के प्रभारी का कहना था कि संयुक्त राष्ट्र संघ की साईट पर प्रकाशित होने वाली रिपोर्ट इस बात पर बल देती है कि इस्राईली सेना और सीरिया के सशस्त्र विद्रोहियों के मध्य निकट संबंध हैं। दस जून को एक अन्य स्थान पर यही रिपोर्टर अपनी रिपोर्ट में कहता है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना ने देखा कि कुछ इस्राईली सैनिक, गोलान हाइट के क्षेत्र में सीरिया में सक्रिय सरकार विरोधी सशस्त्र लोगों को काग़ज़ के बड़े कार्टून में कुछ दे रहे हैं। यह समाचार पत्र लिखता है कि दिसंबर में बनाई गयी रिपोर्ट, संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के सूत्रों के हवाले से है जिसमें इस्राईली सैनिकों और सीरिया के सशस्त्र विद्रोहियों के मध्य भेंट को दिखाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्राईली सैनिकों ने सीमा द्वार खोल दिया और लड़ाकों को सीमा के अंदर बुला लिया किन्तु रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह लोग सीमा में घुसे वह घायल थे।
इस्राईली पत्र लिखता है कि इस रिपोर्ट के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट में एक नया आयाम जुड़ गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सीरिया की सरकार ने उक्त कैंपों में लगभग सत्तर परिवार को शरणार्थी रखा था किन्तु संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि बश्शार जाफ़री ने कहा था कि सीरिया में सक्रिय आतंकियों की सहायता के लिए यह कैंप इस्राईल ने बनाये हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ से इन कैंपों को समाप्त करने की अपील की थी और यदि वह यह कार्यवाही नहीं करती तो सीरिया के सैनिक उस पर हमला कर देंगे।
7 दिसंबर 2014 - 19:21
समाचार कोड: 656666
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट में बताया गया है कि अवैध अधिकृत गोलान के पर्वतीय क्षेत्र में इस्राईली सेना और सीरिया में सक्रिय आतंकियों के मध्य सीधा संपर्क है।